JNV 2nd Merit List 2026 Class 6 : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का पहला रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों का चयन हुआ है। पूरे देश में लगभग 661 नवोदय विद्यालय संचालित हैं और हर साल करीब 53,000 से 54,000 छात्रों को एडमिशन मिलता है। यदि पहले मेरिट लिस्ट में आपके बच्चे के रिजल्ट में “You are provisionally selected” दिख रहा है, तो आगे की प्रक्रिया के लिए स्कूल की तरफ से कॉल आ सकता है या फिर आपको अपने जिले के संबंधित विद्यालय में जाकर एडमिशन पूरा करना होगा।
अगर आपके बच्चे का चयन इस लिस्ट में नहीं हुआ है, तो आपको दूसरी मेरिट लिस्ट (JNV 2nd Merit List 2026 Class 6) का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि पहली सूची में जिन छात्रों का एडमिशन नहीं होता, उनकी सीट पर अन्य छात्रों को मौका दिया जाता है।
JNV 2nd Merit List 2026 Class 6 कब आएगी ?
पहला रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र निराश हो जाते हैं क्योंकि उनका चयन नहीं हो पाता, लेकिन उनके लिए अभी भी मौका बाकी है। दूसरे चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर के चयन पाया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होती है, जो अक्सर जिला स्तर पर निकलती है। इस लिस्ट के जरिए खाली सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। हालांकि, सेकंड मेरिट लिस्ट की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जब भी यह जारी होगी, आपको नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी मिल जाएगी, इसलिए वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
कई बार ऐसा होता है कि कुछ छात्र पहले ही किसी अन्य स्कूल में एडमिशन ले लेते हैं, जिसके कारण नवोदय की सीटें खाली रह जाती हैं। ऐसे में आप अपने जिले के विद्यालय में जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी एडमिशन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
पहले चरण में नहीं हुआ सिलेक्शन तो क्या करें?
घबराने की जरूरत नहीं है। यदि पहले चरण में चयन नहीं हुआ है, तो वेटिंग लिस्ट या दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें। साथ ही, यदि आपने दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन किया है या एडमिट कार्ड मिला है, तो उसकी तैयारी जारी रखें। इस परीक्षा का रिजल्ट मई 2026 में आने की संभावना है। पढ़ाई को जारी रखें, क्योंकि नवोदय में चयन के बाद भी छात्रों को लगातार मेहनत करनी होती है।
JNV 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें (अगर आई तो)?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admission” या “JNVST Result” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- यदि दूसरी मेरिट लिस्ट या वेटिंग लिस्ट जारी हो चुकी होगी, तो उसमें आपका नाम दिखाई देगा।
- कई बार जिला-वार लिस्ट भी अलग से जारी होती है, इसलिए अपने जिले के नवोदय विद्यालय का नाम जरूर चेक करें।
JNV 2nd Merit List 2026 Class 6 Cut Off
यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट का कटऑफ काफी ज्यादा होता है, जो जिला और श्रेणी के अनुसार लगभग 80 से 95 अंकों के बीच रहता है। लेकिन जब दूसरी या वेटिंग लिस्ट जारी होती है, तो कटऑफ में लगभग 5 से 10 अंकों तक की कमी देखी जा सकती है। रूरल, UR, OBC, SC/ST, गर्ल्स और दिव्यांग श्रेणियों के लिए कटऑफ अलग-अलग होता है। साथ ही, अलग-अलग ब्लॉक के अनुसार भी इसमें अंतर देखने को मिलता है।
2026 का सटीक कटऑफ अभी तय नहीं किया जा सकता, क्योंकि पहली लिस्ट अभी हाल ही में जारी हुई है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि अगर सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी लिस्ट में कुछ राहत जरूर मिलती है।