GDS 2nd merit list 2026 cut off : भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की नजर दूसरी लिस्ट पर टिकी हुई है। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनके 65% से 75% तक नंबर हैं, लेकिन उनका नाम पहली सूची में नहीं आया। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दूसरी मेरिट लिस्ट में उनका चयन हो सकता है या नहीं।
इस बार अलग-अलग राज्यों में कट ऑफ में काफी अंतर देखने को मिला है। कुछ सर्किल में 70% के आसपास अंक वाले उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है, जिससे उम्मीद और बढ़ गई है। यही कारण है कि जिनका नाम अभी तक नहीं आया है, वे दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगी?
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो दूसरी मेरिट लिस्ट तुरंत जारी नहीं होती। सबसे पहले पहली लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उनके आधार पर अगली मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस बार पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी और फिलहाल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। आमतौर पर यह प्रक्रिया पूरी होने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। संभावना यही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 मार्च से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच GDS 2nd merit list 2026 जारी हो सकती है। अगर आप भी GDS 2nd merit list 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो समय – समय पर ऑफिसियल वेबसाइट चेक करते रहे।
GDS 2nd Merit List 2026 Expected Cut Off
नीचे दी गई टेबल विभिन्न सर्किल के अनुमानित कट ऑफ को दर्शाती है, जिससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि इस बार दूसरी मेरिट लिस्ट में कट ऑफ कितना जा सकता है
| सर्किल नाम | UR (General) | OBC | SC | ST | EWS | PwBD |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Andhra Pradesh | 100 | 100 | 100 | 99.83 | 100 | 99.66 |
| Assam | 95.57 | 94.85 | 95.33 | 85.16 | 94.42 | 56 |
| Bihar | 99.00 | 99.42 | 98.71 | 93.41 | 98.71 | 97.50 |
| Chhattisgarh | 100 | 100 | 100 | 99.33 | 100 | 96.66 |
| Delhi | 100 | 100 | 100 | 95.00 | 100 | 85-90 |
| Gujarat | 92.20-100 | 93.40 | 93.60 | 86.00 | 92.20 | 76.00 |
| Haryana | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-96 | 97-99 | 90-95 |
| Himachal Pradesh | 97-100 | 96-99 | 95-98 | 93-96 | 96-99 | 88-94 |
| Jammu & Kashmir | 95-99 | 94-98 | 93-97 | 90-95 | 94-98 | 85-92 |
| Jharkhand | 96-100 | 95-99 | 94-98 | 92-96 | 95-99 | 88-94 |
| Karnataka | 100 | 100 | 99-100 | 98-99 | 100 | 95-98 |
| Kerala | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
| Madhya Pradesh | 100 | 100 | 99-100 | 98-99 | 100 | 94-97 |
| Maharashtra | 95.80-100 | 95.60 | 95.40 | 93.20 | 95.60 | 90.00 |
| North Eastern | 97.20 | 96.40 | 95.40 | 93.42 | 96.00 | 85-90 |
| Odisha | 90.80 | 90.20 | 88.40 | 85.60 | 89.00 | 80-85 |
| Punjab | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-96 | 97-99 | 90-95 |
| Rajasthan | 96-100 | 95-99 | 94-98 | 92-96 | 95-99 | 88-94 |
| Tamil Nadu | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
| Telangana | 99-100 | 98-100 | 97-99 | 95-98 | 98-100 | 92-96 |
| Uttar Pradesh | 97.60 | 97.20 | 96.40 | 94.80 | 96.20 | 92.00 |
| Uttarakhand | 98.00 | 97.40 | 96.80 | 95.20 | 97.00 | 93.00 |
| West Bengal | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
GDS 2nd Merit List 2026 How To Download?
दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करना बहुत आसान है और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपनी लिस्ट चेक कर सकते हैं
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
2. वेबसाइट पर जाने के बाद “Merit List” या “Shortlisted Candidates” वाले सेक्शन पर क्लिक करें
3. अब अपने राज्य या सर्किल का चयन करें
4. इसके बाद GDS 2nd Merit List 2026 की PDF लिंक पर क्लिक करें
5. PDF डाउनलोड होने के बाद उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
6. अगर आपका नाम लिस्ट में होता है, तो आपको आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा
जरूरी सलाह
इस समय सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना। कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में भी काफी उम्मीदवारों का चयन हो जाता है। इसलिए अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमेशा ध्यान रखें कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल जानकारी से दूर रहें। सही समय पर अपडेट चेक करते रहें, क्योंकि छोटी सी जानकारी भी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।