RRB Group D Result 2026 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट इस दिन ऐसे चेक करें

दोस्तों अगर आपने RRB Group D की परीक्षा दी है तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि RRB Group D Result 2026 Kab Aayega? लाखों उम्मीदवार रोज रिजल्ट को लेकर अपडेट खोज रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि PET के लिए लिस्ट कब जारी होगी, अगर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन पिछले ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार अप्रैल 2026 में रिजल्ट आने की सबसे ज्यादा संभावना है पहले कुछ रिपोर्ट्स में मार्च के आखिरी सप्ताह की बात की जा रही थी लेकिन अब अप्रैल ज्यादा संभावित माना जा रहा है।

यह परीक्षा नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी हालांकि कुछ शिफ्ट्स में बदलाव भी देखने को मिला था आंसर की 17 फरवरी को जारी कर दी गई थी अब उम्मीदवारों को सिर्फ रिजल्ट और कट ऑफ का इंतजार है, रिजल्ट हर RRB जोन के हिसाब से अलग अलग जारी किया जाएगा यानी कोई एक सेंट्रल लिस्ट नहीं होगी बल्कि Allahabad Mumbai Chennai जैसे सभी जोन अपनी अपनी PDF जारी करेंगे इन PDFs में क्वालीफाई उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे जो आगे PET के लिए चयनित होंगे।

RRB Group D Cut Off 2026 Zone Wise और Category Wise

2026 की आधिकारिक कट ऑफ अभी जारी नहीं हुई है यह रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी लेकिन पिछले साल 2022 के ट्रेंड को देखकर एक अनुमान लगाया जा सकता है ये normalized marks होते हैं जिनके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

Qualifying marks फिक्स होते हैं UR और EWS के लिए 40 प्रतिशत और OBC SC ST के लिए 30 प्रतिशत होते हैं Ex Servicemen के लिए नियम थोड़ा अलग होता है लेकिन असली कट ऑफ हर जोन और वैकेंसी के अनुसार बदलती रहती है।

RRB ZoneUROBCSCSTEx Servicemen
Ajmer73.7370.1063.3760.6240.20
Allahabad74.5769.7862.9250.1240.00
Ahmedabad71.8666.7760.8557.8540.00
Bengaluru62.0156.6049.6548.7840.23
Bhopal75.0370.7563.5158.6140.06
Bilaspur70.2266.0759.5052.7340.04
Bhubaneswar73.8669.1360.8255.8340.04
Chandigarh75.0768.5534.3955.1340.00
Chennai71.5368.6361.5655.3240.14
Gorakhpur73.9069.2760.9254.3540.16
Guwahati77.0972.2267.3957.0740.86
Kolkata80.5771.7771.6055.7640.01
Mumbai67.9663.0858.8852.5840.16
Patna77.0072.5161.6458.2040.19
Ranchi76.3071.4462.4158.6840.09
Secunderabad69.7965.6959.9656.6840.00

RRB Group D Result कैसे चेक करें स्टेप बाय स्टेप

रिजल्ट चेक करना काफी आसान है इसके लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं होती आप सीधे PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

स्टेपक्या करना है
1अपने RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट खोलें जैसे rrbald.gov.in rrbahmedabad.gov.in rrbmumbai.gov.in rrbchennai.gov.in
2होमपेज पर RRB Group D Result 2026 CEN 08 2024 या CBT Result या Merit List लिंक खोजें
3उस लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें
4PDF खोलकर Ctrl F दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करें
5अगर रोल नंबर मिल जाए तो आप PET के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं

कट ऑफ भी उसी PDF में या अलग लिंक में दिया जा सकता है। कुछ समय बाद स्कोरकार्ड भी जारी किया जा सकता है जिससे आप अपने नंबर भी देख पाएंगे।

Official website

Leave a Comment