Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट, इस दिन हो सकता है जारी

अगर आपने भी इस साल Bihar Board 12th Result 2026 दी है, तो इस समय सबसे बड़ा सवाल यही होगा – Bihar board result kab aayega परीक्षा खत्म होने के बाद हर स्टूडेंट के मन में यही उत्सुकता रहती है कि उसकी मेहनत का परिणाम कब सामने आएगा। फरवरी-मार्च में आयोजित हुई इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद अब लाखों छात्र-छात्राएं अपने Bihar Board 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। परिवार वाले भी उतने ही उत्साहित हैं क्योंकि यही रिजल्ट आगे की पढ़ाई और करियर का रास्ता तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

अगर आप भी इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं या किसी छात्र के अभिभावक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि Bihar Board 12th Result 2026 कब जारी हो सकता है, रिजल्ट कैसे चेक करना है, टॉपर्स को क्या इनाम मिलता है और पास होने के लिए कितने अंक जरूरी होते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 kab aayega?

अगर पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आमतौर पर इंटरमीडिएट का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी करता है। हर साल परीक्षा के कुछ ही समय बाद कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाता है और बोर्ड तेजी से रिजल्ट घोषित करने की कोशिश करता है।

बिहार बोर्ड सबसे पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, जिसकी संभावना 25 मार्च 2026 तक जारी किये जाने की है। 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट (Live Bihar Board 10th 12th Result 2026 Updates) जारी किया जाएगा।

फिलहाल बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही सही जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2026 Kab Aayega : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दिन जारी किया जाएगा, ऐसे चेक करें

Bihar Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र दो तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं – ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से या SMS के जरिए।

ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट देखें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें।

  • इसके बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “Class 12 (Intermediate) Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसके बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं या उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से दी जाती है।

SMS के माध्यम से रिजल्ट देखें

  • अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में समस्या हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं।
  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस> अपना रोल नंबर
  • उदाहरण: BIHAR12 123456
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।
  • कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर मैसेज के रूप में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- NVS Class 6 Result 2026 (JNV) Out: नवोदय कक्षा 6 रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें

परीक्षा में टॉप करने वाले को क्या मिलेगा? – मेहनत का शानदार इनाम

बिहार बोर्ड हर साल इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार देता है। यह पुरस्कार छात्रों को आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी है। आम तौर पर टॉप रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

  1. फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले छात्र को लगभग 2 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
  2. दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को लगभग 1.5 लाख रुपये का इनाम मिलता है।
  3. तीसरे स्थान के छात्र को लगभग 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
  4. इसके अलावा चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले छात्रों को भी क्रमशः 30,000 और 20,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
  5. यह पुरस्कार अलग-अलग स्ट्रीम जैसे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स को दिया जाता है।

Bihar Board 12th Result 2026 में पास होने के लिए कितना नंबर चाहिए?

बिहार बोर्ड में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

1. सामान्य नियम के अनुसार, हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।

2. अगर परीक्षा 100 अंकों की है तो कम से कम 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

3. प्रैक्टिकल विषयों जैसे फिजिक्स या केमिस्ट्री में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।

4. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक से कम प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलता है।

5. यह परीक्षा आमतौर पर मई या जून में आयोजित की जाती है ताकि छात्र उसी साल अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

BSEB Official Website

Leave a Comment