GDS 2nd merit list 2026 cut off : भारतीय डाक विभाग द्वारा जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट list जारी कर दी गई है और फिलहाल Document Verification किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पहले चरण में नहीं आया है, वे अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि GDS 2nd Merit List 2026 कब जारी होगी।
पहले फेज में खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में कट ऑफ अन्य राज्यों की अपेक्षा कम देखने को मिली है, जहां करीब 70% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है। ऐसे में जिन छात्रों का चयन थोड़े अंकों से रह गया है, उनके मन में यह सवाल है कि क्या उन्हें दूसरे चरण में अवसर मिलेगा या नहीं। साथ ही, GDS 2nd Merit List 2026 Cut Off कितना जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी मैंने इस इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश की है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें- UP Board 12 Result 2026 Kab Aayega: इंटर रिजल्ट डेट, समय, चेक करने का तरीका और पूरी जानकारी
GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगी?
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो दूसरी मेरिट लिस्ट तुरंत जारी नहीं होती। सबसे पहले पहली लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उनके आधार पर अगली मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इस बार पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी और फिलहाल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। आमतौर पर यह प्रक्रिया पूरी होने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। संभावना यही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 मार्च से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच GDS 2nd merit list 2026 जारी हो सकती है। अगर आप भी GDS 2nd merit list 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो समय – समय पर ऑफिसियल वेबसाइट चेक करते रहे।
यह भी पढ़ें- GATE 2026 Result LIVE: IIT Guwahati आज जारी करेगा रिजल्ट, यहाँ देखें scorecard लिंक, cutoff और topper list
GDS 2nd Merit List 2026 Expected Cut Off
नीचे दी गई टेबल विभिन्न सर्किल के अनुमानित कट ऑफ को दर्शाती है, जिससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि इस बार दूसरी मेरिट लिस्ट में कट ऑफ कितना जा सकता है
| सर्किल नाम | UR (General) | OBC | SC | ST | EWS | PwBD |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Andhra Pradesh | 100 | 100 | 100 | 99.83 | 100 | 99.66 |
| Assam | 95.57 | 94.85 | 95.33 | 85.16 | 94.42 | 56 |
| Bihar | 99.00 | 99.42 | 98.71 | 93.41 | 98.71 | 97.50 |
| Chhattisgarh | 100 | 100 | 100 | 99.33 | 100 | 96.66 |
| Delhi | 100 | 100 | 100 | 95.00 | 100 | 85-90 |
| Gujarat | 92.20-100 | 93.40 | 93.60 | 86.00 | 92.20 | 76.00 |
| Haryana | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-96 | 97-99 | 90-95 |
| Himachal Pradesh | 97-100 | 96-99 | 95-98 | 93-96 | 96-99 | 88-94 |
| Jammu & Kashmir | 95-99 | 94-98 | 93-97 | 90-95 | 94-98 | 85-92 |
| Jharkhand | 96-100 | 95-99 | 94-98 | 92-96 | 95-99 | 88-94 |
| Karnataka | 100 | 100 | 99-100 | 98-99 | 100 | 95-98 |
| Kerala | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
| Madhya Pradesh | 100 | 100 | 99-100 | 98-99 | 100 | 94-97 |
| Maharashtra | 95.80-100 | 95.60 | 95.40 | 93.20 | 95.60 | 90.00 |
| North Eastern | 97.20 | 96.40 | 95.40 | 93.42 | 96.00 | 85-90 |
| Odisha | 90.80 | 90.20 | 88.40 | 85.60 | 89.00 | 80-85 |
| Punjab | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-96 | 97-99 | 90-95 |
| Rajasthan | 96-100 | 95-99 | 94-98 | 92-96 | 95-99 | 88-94 |
| Tamil Nadu | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
| Telangana | 99-100 | 98-100 | 97-99 | 95-98 | 98-100 | 92-96 |
| Uttar Pradesh | 97.60 | 97.20 | 96.40 | 94.80 | 96.20 | 92.00 |
| Uttarakhand | 98.00 | 97.40 | 96.80 | 95.20 | 97.00 | 93.00 |
| West Bengal | 98-100 | 97-99 | 96-98 | 94-97 | 97-99 | 90-95 |
GDS 2nd Merit List 2026 How To Download?
दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करना बहुत आसान है और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपनी लिस्ट चेक कर सकते हैं
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
2. वेबसाइट पर जाने के बाद “Merit List” या “Shortlisted Candidates” वाले सेक्शन पर क्लिक करें
3. अब अपने राज्य या सर्किल का चयन करें
4. इसके बाद GDS 2nd Merit List 2026 की PDF लिंक पर क्लिक करें
5. PDF डाउनलोड होने के बाद उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
6. अगर आपका नाम लिस्ट में होता है, तो आपको आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा
जरूरी सलाह
इस समय सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना। कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में भी काफी उम्मीदवारों का चयन हो जाता है। इसलिए अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
हमेशा ध्यान रखें कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल जानकारी से दूर रहें। सही समय पर अपडेट चेक करते रहें, क्योंकि छोटी सी जानकारी भी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
Latest Update (March 2026)

Vinod Singh latestexam.in के संस्थापक हैं, जहां वे बोर्ड रिजल्ट, परीक्षा अपडेट, एडमिट कार्ड और सरकारी नौकरियों से जुड़ी विश्वसनीय और अपडेटेड जानकारी प्रदान करते हैं। उनका उद्देश्य छात्रों को सही और समय पर जानकारी देना है। ज्यादा जानें