RBSE 10th Result 2026 Link : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों की नजर अब सिर्फ RBSE 10th Result 2026 पर टिकी हुई है, परीक्षा खत्म होने के बाद से ही हर घर में यही चर्चा होती है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा और उसे कैसे चेक किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको RBSE 10th Result 2026 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में पूरी हो गई थीं और अब कॉपियों का मूल्यांकन लगभग अंतिम चरण में बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़ी जानकारी के अनुसार, RBSE 10th Result 2026 मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह तक कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।

बोर्ड अधिकारियों ने हाल ही में दिए गए बयान में संकेत दिया है कि परिणाम ज्यादा देर नहीं लगाएगा और जल्द ही छात्रों को अपना रिजल्ट देखने का मौका मिलेगा। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आधिकारिक वेबसाइट पर उसका लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि अपडेट मिलते ही तुरंत जानकारी मिल सके।

RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी किया जाता है। छात्रों को डाक या किसी अन्य माध्यम से परिणाम नहीं भेजा जाता। रिजल्ट देखने की प्रक्रिया काफी आसान है।

1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

    2. होमपेज पर आपको “RBSE 10th Result 2026” या “Secondary Exam Result” से संबंधित लिंक दिखाई देगा।

    3. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे रोल नंबर मांगा जाएगा।

    4. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

    कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति स्पष्ट लिखी होगी।

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी PDF डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे एडमिशन या अन्य कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

    अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो जाए और पेज खुलने में दिक्कत आए, तो थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करना बेहतर रहेगा।

    Rajasthan Board 10th Result 2026 : पासिंग मार्क्स क्या हैं?

    राजस्थान बोर्ड में 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। पिछले कई वर्षों से बोर्ड का पासिंग नियम लगभग समान रहा है।

    किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।

    अगर परीक्षा का कुल अंक 100 है तो कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है।

    थ्योरी परीक्षा सामान्यतः 80 अंकों की होती है, जिसमें लगभग 26 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

    वहीं प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट 20 अंकों का होता है, जिसमें लगभग 7 अंक लाना जरूरी होता है।

    यदि किसी छात्र के कुल प्रतिशत अच्छे हों लेकिन किसी एक विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाए, तो उस विषय में उसे असफल माना जाएगा।

    बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय मेरिट लिस्ट भी जारी करता है, जिसमें सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम शामिल होते हैं।

    अगर किसी विषय में फेल हो जाएं तो क्या करें?

    रिजल्ट के बाद कुछ छात्रों के मन में यह डर रहता है कि अगर किसी विषय में नंबर कम आ गए तो क्या होगा। लेकिन ऐसे छात्रों के लिए भी बोर्ड द्वारा विकल्प उपलब्ध कराया जाता है।

    यदि कोई छात्र केवल एक या दो विषयों में फेल होता है तो वह सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इससे छात्र उसी साल दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मौका प्राप्त कर सकता है।

    लेकिन अगर कोई छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में असफल हो जाता है, तो उसे अगले साल फिर से पूरी परीक्षा देनी पड़ सकती है।

    रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का विकल्प भी देता है। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकता है।

    सप्लीमेंट्री परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त के आसपास आयोजित की जाती है। उसके लिए आवेदन फॉर्म और टाइम टेबल रिजल्ट के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।

    RBSE Official Website

    Leave a Comment