RBSE 10th Result 2026 Link: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, कैसे चेक करें ? पूरी जानकारी

RBSE 10th Result 2026 Link : RBSE 10th Result 2026 date and time का इंतजार खत्म हो गया है, राजस्थान बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालाँकि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (RBSE) ने हाल ही में जानकारी दी है कि फिलहाल उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने से साईट क्रेश हो गयी है। इसी वजह से छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अभी वेबसाइट विजिट न करें।

Rajasthan 10th class ka result kab aaega: राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा रिजल्ट की सूचना

RBSE 10th Result 2026 date and time को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट के सटीक समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड के अनुसार परिणाम दोपहर में जारी होने की संभावना है।

अगर आप भी RBSE 10वीं के छात्र हैं या किसी छात्र के अभिभावक हैं, तो थोड़ा धैर्य बनाए रखें। पिछले वर्षों में भी देखा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इस बार भी बोर्ड पूरी तैयारी में लगा हुआ है। जैसे ही RBSE 10th Result 2026 Link एक्टिव होगा, छात्र तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

RBSE 10th Result 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा, इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें – rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” या “Class 10 Result” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें (जो आपके एडमिट कार्ड में दिया गया है)
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस दिखेगा

छात्र मोबाइल फोन से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, लेकिन भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव कर लें। कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण पेज खुलने में दिक्कत आ सकती है, ऐसे में कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026 OUT: Direct Link, Toppers List, Pass Percentage, Check Here

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 date and time : पास होने के लिए लेने होंगे इतने नंबर

RBSE 10th परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।

  • थ्योरी परीक्षा (80 अंक) → कम से कम 26 अंक
  • प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट (20 अंक) → कम से कम 7 अंक
  • कुल मिलाकर 33 अंक जरूरी

यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी 33% अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण (फेल) माना जाएगा, चाहे कुल प्रतिशत कितना भी अच्छा क्यों न हो। इसलिए सभी विषयों में संतुलित प्रदर्शन जरूरी है।

जो छात्र अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिवीजन के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। साथ ही, टॉप स्कोर करने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट भी बोर्ड द्वारा जारी की जाती है।

ये भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board Result 2026: 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आएगा, ऐसे करें चेक

फेल हो गए तो घबराएं नहीं!

अगर RBSE 10th Result 2026 में किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं या वह फेल हो जाता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को दूसरा मौका देता है।

  • केवल 1 या 2 विषय में फेल छात्र ही सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकते हैं
  • यदि 3 या उससे अधिक विषयों में फेल होते हैं, तो अगले वर्ष पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी
  • रिजल्ट जारी होने के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का विकल्प भी उपलब्ध होता है

अगर आपको लगता है कि आपके अंक उम्मीद से कम आए हैं, तो रीचेकिंग के लिए आवेदन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सप्लीमेंट्री परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त 2026 में आयोजित की जाती है। RBSE 10th Result 2026 जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर सप्लीमेंट्री फॉर्म और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से भी संपर्क बनाए रखें, ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके।

RBSE Official Website

Leave a Comment